मेष राशिफल - व्यावसायियों के लिए आज का दिन लाभदायी है। परिवार का आनंददायी वातावरण भी आप के मन को प्रफुल्लित रखने में सहायता करेगा। घर में सुखदायी घटना घटेगी। व्यापार में भागीदारों के साथ आप के सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज सम्बंधो में निकटता आएगी।
वृषभ राशिफल - विद्यार्थियों के लिए समय कठिन है। मन में चिंता बनी रहेगी। पेट सम्बंधित रोग से भी मन चिंतित रहेगा, परंतु मध्याहन के बाद रोग में आप को राहत का अनुभव होगा। मानसिक रूप से भी आप तंग स्थिति से राहत की स्थिति का अनुभव करेंगे। 
मिथुन राशिफल - आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में तूतू-मैंमैं होने की भी संभावना है। स्थावर संपत्ति के पात्रों के विषय में सावधानी रखिएगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी। 
कर्क राशिफल - आप के स्वजनों के साथ हुई भेंट से आनंद मिलेगा। उनसे प्रेमपूर्ण सम्बंधों से आप के आनंद में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।
सिंह राशिफल- आज बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होने से चर्चा में भाग ले सकते हैं परंतु वाद-विवाद टालिएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद गणेशजी आप को संभलकर चलने की सलाह देते हैं। 


कन्या राशिफल - इससे अन्य लोगों के साथ आप के सम्बन्धों में प्रेम की भी वृद्धि होगी। आप का पर्यटन आप के लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में भी आप को लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। 

तुला राशिफल - वाणी पर संयम रखने से वातावरण को शांत रखने में आप सफल हो सकते हैं। भ्रांति को हो सके तो दूर कीजिएगा। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड सकता है। परंतु मध्याहन के बाद आप को प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आप को लाभ होगा।
वृश्चिक राशिफल - जीवनसाथी प्राप्त होने के लिए आज का दिन शुभ है। आय और व्यापार में भी वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ प्रवास घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बितेगा। परंतु मध्याहन के बाद आप के स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। इसलिए किसी के साथ उग्रतापूर्ण व्यवहार न कीजिएगा। 
धनु राशिफल - व्यवसायिक रूप से सफलता प्राप्त होगी। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिश्रम के अपेक्षानुसार पद में भी उन्नति होगी। परिवार में भी आनंद-उल्लास बना रहेगा। 
मकर राशिफल - आज विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए संभावनाएँ बढ सकती है। धार्मिक यात्रा से आज आप धर्मिष्ठता की अनुभूती करेंगे। परिवारजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में पदोन्नति होगी। उच्च अधिकारियों को भी आप के कार्य से प्रसन्नता होगी।
कुंभ राशिफल - नए कार्य का प्रारंभ आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वास्थ्य संभालने के लिए खान-पान में ध्यान रखिएगा। अपनी वाणी पर संयम रखने से आप किसी के साथ उग्र चर्चा अथवा मनमुटाव को टालने में सफल हो सकेंगे। मध्याहन के बाद आपके प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

मीन राशिफल - व्यापार में भागीदारी से आप को लाभ होगा। किसी मनोरंजन स्थल पर स्नेहीजनों के साथ आनंद मनाने से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव आप करेंगे। मध्याहन के बाद नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। प्रवास को टालिएगा। क्रोध पर संयम बरतिएगा। परिवारजनों से साथ तकरार हो सकती है।
Share To:

Post A Comment: