लखनऊ  मोहनलालगंज के रामपुर गढ़ जमुनी में सरकारी नलकूप खराब होने के कारण  बिना सिंचाई के फसले बर्बाद हो रहीं हैं। धान की फसल तो बर्बाद हुईँ ही अब गेहूं की फसल बिना सिंचाई के बर्बाद हो सकती हैं। किसानो ने अधिकारियों से कयी बार गुहार लगाई लेकिन तीन माह से खराब नलकूप को ठीक नहीं किया जा सका। 

रामपुर गढी जमुनी गाँव में स्थित सरकारी नलकूप-59 की मोटर तीन माह पहलें खराब हो गई थी। किसानों ने कयी बार पत्र देकर अधिशासी अभियंत से मोटर ठीक कराने की गुहार लगाई लेकिन नलकूप की खराब मोटर न बदली गयीं और न ही उसकी मरम्मत कराई गई। जिससे किसानो की लगभग 80

एकड धान की फसल बिना सिंचाई के बर्बाद हो गई। किसानों ने खण्ड विकास अधिकारी से भी गुहार लगाई लेकिन यहाँ भी किसान को निराशा ही हाथ लगी। धान की फसल की बर्बादी झेल चुके किसानों की अब गेहूं की फसल भी दांव पर लगीं हैं। गाँव के खेतों की फसल का एक मात्र साधन सरकारी नलकूप के खराब होने से किसान गेहूं की फसल बोने की तैयारी नहीं कर पा रहें हैं। खेतो की छपौनी अटकी पड़ हैं। एसडीएम विकास सिंह के मुताबिक मामला संज्ञान मे आया हैं त्वरित कार्रवाई की जाएँगी।

Share To:

Post A Comment: