लखनऊ मोहनलालगंज क्षेत्र के सपा विधायक आज  गांधी जयंती के पुण्य तिथि पर माल्यार्पण करने निकले  समाजवादी पार्टी के सपा विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर के साथ दर्जनों अन्य विधायको को  गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कहा कि यूपी की भाजपा सरकार बढ़ते अपराधो पर अंकुश लगाने में नाकाम  साबित हो रही है इसीलिए यूपी पुलिस ने सरकार के इशारे पर अपना तानाशाही रवैया अपनाते हुए लोकतंत्र की हत्या कर दी। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाते समय ही निर्दोष विधायको को गिरफ्तार कर अपनी गलत नीतियों का परिचय दिया जिसका हर समाजवादी विरोध करता है और समाजवादी पार्टी से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण व सच्चे सिपाही प्रदेश की भाजपा सरकार का विरोध करने के साथ साथ ऐसा करके लोकतंत्र की पूर्ण रूप से हत्या का  जिम्मेदार ठहराया है ।यदि आगे भी ऐसा होता रहा तो लोकतंत्र पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगा  प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी दमनकारी नीतियों को छोड़ने के बजाय  प्रदेश में महिलाओं व निर्दोषों पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। वही उनकी गलत नीतियों का विरोध करने वाले समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओ पर अपनी भड़ास निकालते हुए समाजवादी पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है जिससे सपा पार्टी से जुड़ा हर सच्चा समाजवादी डरने वाला नही है  पार्टी से जुड़ा हर सच्चा सिपाही संघर्ष करता रहेगा और लड़ाई जारी रहेगी ।

रिपोर्ट  शैलेंद्र शुक्ला

Share To:

Post A Comment: