4 जून लखनऊ:- नव अंशिका फाउंडेशन के द्वारा झुग्गी झोपड़ी और घरों में काम करने वाली महिलाओं तथा पुरुषों को मास्क सैनिटाइजर,सेनेटरी पैड्स,डिटाल सोप,खाने पीने का सामान गोमती नगर लखनऊ स्थित रेल विहार कालोनी के मेंन गेट पर आज दिनांक 4 जून २०२० को समय 11 बजे से वितरित किया गयाI 
कोरोना महामारी की इस जंग को कैसे जीता जा सकता हे, इसकी  पूरी जानकारी  सुनील विष्ट , सचिव , रेल विहार कालोनी के द्वारा दी गईI  विष्ट जी के द्वारा झुग्गी झोपड़ी और घरों में काम करने वाली महिलाओं तथा पुरुषों को कैसे हाथों को धोकर मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएI   
श्रीमती नीरा लोहानी उपाध्यक्ष नव अंशिक़ा फ़ाउंडेशन ने घरों में काम करने वाली महिलाओं को 
सेनेटरी पैड्स देकर उनको जागरुक करने के साथ ही साथ यह संदेश भी दिया की घरो  मे साफ सफाई  का विशेष ध्यान रख कर ही कोरोना महामारी की इस जंग को जीता जा सकता हैI 
श्रीमती पुष्पा वर्मा, अध्यक्ष नीशू त्यागी एवं श्रीमती मंजू बिष्ट,अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से पुरस्कृत सम्मानित  विजेता ने इस कोरोना महामारी से समाज को जागरुक करने के इस अभियान के प्रचार प्रसार हेतु सोशल मीडिया, वेब, डिजिटल, इलेक्ट्रानिक मीडिया आदि से जुडे  लोगों से भी अनुरोध किया है, की सभी लोग  एकजुट होकर ज़रुरतमंद लोगो की मदद कर समाज को जागरुक करने मे हमारी मदद करेI 
 इस जागरुकता अभियान में रेल विहार कालोनी की  अंशिका त्यागी, इन्दू  सिंह, रेनू जोशी,  अनांदिता कौशिक, प्रोफेसर  लाली प्रिया, डा. शालिनी दत्त, डा. संगीता बाजपेई , सुनील विष्ट , श्रीमती नीरा लोहनी, डॉ आर सी लोहनी, श्रीमती पुष्पा वर्मा, श्रीमती मंजू बिष्ट नीशू त्यागी  सत्यपाल त्यागी, पी एल शर्मा एवं प्रतिभा  मायर आदि समस्त रेल विहार कालोनी का सहयोग रहाI 

नीशू त्यागी
अध्यक्ष 
 नव अंशिका फाउंडेशन
Share To:

Post A Comment: