निगोहां-लॉक डाउन के चलते मुम्बई में फंसे अपने इकलौते बेटे से निगोहां में रह रही एक मां ने बात करते करते दम तोड़ दिया। वही चंद मिनटों में ही मौत की खबर सुन बेटा फोन पर बिलखने लगा और मां के अंतिम दर्शन पाने के लिए घर वापस आने के लिए मुम्बई में घण्टो भटका लेकिन आने की कोई जुगत नही लगी। वीडियो काल से ही मां के अंतिम दर्शन किए। मां का अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के अलावां मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समुदाय के लोगों ने मिलकर किया। वही अंतिम संस्कार में भी लॉक डाउन का पालन करते हुए 8 से 10 लोग ही शामिल हुए।
निगोहां की रहने वाली मरियम (80) का इकलौता बेटा नशीम भी गांव छोड़कर रोजी रोटी के लिए मुंबई गया हुआ था। जो इन दिनों लॉक डाउन में फंसा हुआ है। परिवार के ही काफील ने बताया कि रविवार सुबह 4 बजे मरियम ने अपने बेटे से हंसी खुशी बात कर हालचाल लिया और कुछ देर के बाद ही मरियम की मौत हो गयी। वहीं मां से हंसी खुशी बात करने के चंद मिनटों में ही मां की मौत की सूचना जब बेटे को मिली तो वह पहले तो उसने यकीन ही नही किया कि अचानक ऐसा कैसे हो गया। बाद में अपनी मां के अंतिम दर्शन पाने के लिए घर वापस आने के लिए वह रोता हुआ मुंबई भटकता रहा लेकिन वापस घर आ नही सका। बाद में अंतिम संस्कार परिवार के अन्य सदस्यों के अलावां मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू समुदाय के लोगों ने मिलकर किया।ग्रमीणों ने बताया कुछ साल पहले पिता नसीम की मौत हो चुकी थी।अब घर मे अकेले मा ही थी।
Share To:

Post A Comment: