ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। धनु में केतु, गुरु और मंगल हैं। मकर में शनि हैं। कुंभ में सूर्य और बुध हैं। मीन में शुक्र का गोचर है।
राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-धैर्य के साथ काम करेंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों से निकल जाएंगे।
नकारात्मक-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें।
प्रेम-अच्छी स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-सफलतापूर्वक चलते रहेंगेे।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। उन्हें प्रणाम करें।
वृषभ-
सकारात्मक-हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-नवसम्बन्ध का आगमन हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही समस्या दूर होगी।
व्यवसाय-लाभ होगा।
सेहत-सुधार होगा।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-
सकारात्मक-विरोधी परास्त होंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मामा पक्ष से कुछ लाभ होगा।
नकारात्मक-अक्रामकता से बचें।
प्रेम-स्थिति अच्छी रहेगी।
व्यवसाय-तरक्की करते रहेंगे।
सेहत-मध्यम स्थिति रहेगी।
उपाय-लाल वस्तु का दान करें। हनुमान जी का दर्शन करें।
कर्क-
सकारात्मक-संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
नकारात्मक-मन थोड़ा परेशान रहेगा। भ्रामक बना रहेगा।
प्रेम-प्रेम में न उलझें। तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।
व्यवसाय-व्यापारिक स्थिति चलती रहेगी। अच्छा रहेगा।
सेहत-ठीक ठाक स्थिति रहेगी।
उपाय-बजरंग बली का दर्शन करें। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह-
सकारात्मक-समय ठीक है। कोई जोखिम नहीं है।
नकारात्मक-घर में थोड़ा कोलाहल की स्थिति दिख रही है। मां के स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत दिख रही है।
प्रेम-ठीक ठाक स्थिति रहेगी।
व्यवसाय-लाभप्रद स्थिति रहेगी।
सेहत-स्वास्थ्य में रक्तचाप में थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें। हनुमान जी का दर्शन करें।
कन्या-
सकारात्मक-घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा।
नकारात्मक-मानसिक  चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है लेकिन थोड़ा सा कभी ऊपर-नीचे हो जा रहा है।
व्यवसाय-लाभ हो रहा है।
सेहत-सुधर रही है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। लाल वस्तु का दान करें। मसूर की दाल किसी गरीब को दान करेंगे तो और अच्छा रहेगा।
तुला-
सकारात्मक-समय ठीक है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा।
नकारात्मक-खराब भाषा, ओछे शब्दों का प्रयोग न करें।
प्रेम-स्थिति दिनोंदिन अच्छी होती जा रही है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति है।
सेहत-ठीक स्थिति है।
उपाय-भगवान शनि का दर्शन करें। उन्हें प्रणाम करें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। जीवन में तरक्की कर रहे हैं। नायक-नायिका की भांति चमकते दिख रहे हैं।
नकारात्मक-कड़े शब्दों के प्रयोग से बचें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-दिनों दिन स्थिति सुधरती जा रही है।
सेहत-स्थिति अच्छी है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं। हनुमान जी का दर्शन करें।
धनु-
सकारात्मक-कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। धैर्य से काम लेंगे।
नकारात्मक-चिंताकारी समय है। खर्च की अधिकता को लेकर मन परेशान हो सकता है।
प्रेम-अच्छी स्थिति चल रही है।
व्यवसाय-मध्यम स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-लाल वस्तु पास रखें। बजरंग बली का दर्शन करें।
मकर-
सकारात्मक-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। जीवन में तरक्की करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-मां काली का दर्शन करें और अच्छा होगा।
कुंभ-
सकारात्मक-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिल रहा है। उच्चाधिकारी प्रसन्न हैं। राजसत्ता पक्ष से लाभ मिल रहा है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखें।
प्रेम-प्रेम परवान चढ़ रहा है।
व्यवसय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-लाभ हो रहा है।
उपाय-भगवान गणेश का दर्शन करें, उनकी अराधना करें।
मीन-
सकारात्मक-निरंतर तरक्की कर रहे हैं। भाग्यवश कोई काम बन रहा है।
नकारात्मक-अपने सम्मान को लेकर सतर्क रहें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है।
उपाय-हनुमान जी का दर्शन करें। लाल वस्तु पास रखें।
प्रस्तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।  
Share To:

Post A Comment: