हम आपको रविवार 1 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 1 March 2020
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
अगर आपका धन कहीं पर लंबे समय से फंसा हुआ है तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप परिवार और व्यापार में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे। कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। लेन-देन में भी सावधानी रखनी होगी। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा अपेक्षाएं रख सकते हैं। आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। किसी धार्मिक स्थान के दर्शन का अवसर प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
रचनात्मक ऊर्जा आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगी। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी आय अच्छी होगी परन्तु आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की संभावना है और इससे आपके बजट में असंतुलन पैदा हो सकता है। साथियों से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की सेहत की चिंता रहेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। वाणी में हल्के व उत्तेजक शब्दों के प्रयोग से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कानून या विज्ञान से जुड़े लोगों के लिए नए रास्ते खुलेंगे। काम के साथ चुनौतियां भी ज्यादा हो सकती हैं। आराम कम और काम ज्यादा हो सकता है। निजी यात्रा लाभप्रद रहेगी। आपका पुराना प्यार आपको मिल सकता है। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिल सकती है। शत्रुओं से सावधान रहें। पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
कर्क राशि वाले अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। अगर आप अविवाहित हैं, तो आपको शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और घर परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। बिल या उधारी चुकाने को लेकर आपकी टेंशन बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। लंबे समय से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा होगा। आपकी समस्या उत्पन्न होने पर वह स्वयं ही हल हो जाएगी। कार्य में गतिशीलता बनी रहेगी। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुड़ने के अवसर भी मिलेंगे। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको सुस्ती महसूस हो सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा माहौल बिताने का मौका मिलेगा। घरेलू मोर्चे पर वांछित काम समय पर पूरा होगा। प्रेमियों के मध्य निकटता बढ़ेगी। गृहस्थ जीवन में भी आपका वर्चस्व और माधुर्य बढ़ेगा। आपको तरक्की के कुछ नए मौके सकते हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें अन्यथा नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों का आज पढाई में अच्छा मन लगेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संबंधों में सुधार हो सकता है। आज दोस्त या रिश्तेदारों को आपकी कमी महसूस हो सकती है। रोजमर्रा के कामों से फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज निवेश और बचत की योजनाएं बनाई जाएंगी। आर्थिक परिस्थितियों में झूलते परिवार के आज सभी दुःख समाप्त होंगे। शुभचिंतक सहयोगी रहेंगे और परिवार में उत्सव हो सकता है। प्रेम-संबंधों के लिए अच्छा समय है। कीमती वस्तुएं इधर-उधर न रखें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढे़गी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। नए बिजनेस के लिए आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपके अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। वित्तीय मामलों के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं। अपनी ऊर्जा को बेकार चीजों पर बर्बाद ना करें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। आपको कोई पुराना बिल या पेनल्टी चुकानी पड़ सकती है। आशंका-कुशंका के चलते कार्यक्षमता प्रभावित होगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आप धन अर्जित कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र वर्ग को तरक्की मिलेगी। आपके लिए किसी प्रियजन का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पदोन्नति से आर्थिक लाभ हो सकता है। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन आत्मसंयत रहें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। समय की मांग है कि आप अपने स्वास्थ को लेकर सजग रहें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं। आपको गलतफहमी भी हो सकती है। आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। कुछ रिश्तों में कड़वाहट होने की संभावना है। आय के स्रोतों में वृद्धि के योग हैं। भरपूर प्रयास करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपकी छवि में निखार आएगा। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। भागीदारी में आप में से कुछ नवीन व्यवसाय आरंभ कर सकते हैं। नौकरी में अफसरों में मतभेद बढ़ सकते हैं। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
Share To:

Post A Comment: