ग्रहों की स्थिति-राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा, मंगल, गुरु और केतु धनु राशि में हैं। मकर राशि में शनि हैं। सूर्य और बुध कुंभ राशि में हैं। मीन राशि में उच्च का शुक्र चल रहा है।
राशिफल-
मेष-

सकारात्मक-भाग्यवश कोई काम बनेगा। जीवन में तरक्की करेंगे। राह के रोड़े हट जाएंगे।
नकारात्मक-मान सम्मान का जरूर ध्यान रखिएगा।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-बहुत अच्छी स्थिति है।
उपाय-पीले रंग की कोई वस्तु पास रखें। केसर का तिलक लगाएं। भगवान विष्णु का दर्शन करें।
वृषभ-
सकारात्मक-जल्द ही प्रतिकूलताओं से उबर जाएंगे।
नकारात्मक-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई भी रिस्क न लें।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-पीली वस्तु का दान करें। भगवान विष्णु का दर्शन करें। अच्छा होगा।
मिथुन-
सकारात्मक-समय अनुकूल है। रंगीन बने रहेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-पति पत्नी से सम्बन्धित परेशानियों पर विराम लगेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात सम्भव है।
व्यवसाय-लाभप्रद स्थिति दिख रही है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-हल्दी की तीन गांठ चने की दाल में मिलाकर पीले कपड़े में बांधकर भगवान विष्णु के मंदिर में भेजें। अच्छा रहेगा।
कर्क-
सकारात्मक-शत्रु परास्त होंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिल रहा है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है। तरक्की हो रही है।
सेहत-मध्यम स्थिति है। शुगर के मरीजों के लिए दिक्कत दिख रही है।
उपाय-पीली वस्तु पास रखें। हनुमान जी का दर्शन करें।
सिंह-
सकारात्मक-लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा है। लेखकों-गायकों-कवियों के लिए अच्छी स्थिति है।
नकारात्मक-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
प्रेम-तू-तू, मैं-मैं हो सकती है।
व्यवसाय-तरक्की कर रहे हैं।
सेहत-सुधार हो रहा है।
उपाय-भगवान विष्णु का दर्शन करें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-
सकारात्मक-घर में कुछ कोलाहल दिख रहा है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-निरंतर उन्नति हो रही है।
सेहत-रक्तचाप थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकता है।  
उपाय-पीली वस्तु का दान करें। शनिदेव का दर्शन करें।
तुला-
सकारात्मक-जो आपने सोचा है उसे लागू करें। कार्यों को करने के लिए उचित समय है।
नकारात्मक-मन पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम समय है।
उपाय-कोई भी पीली वस्तु दान करें। भगवान विष्णु का दर्शन करें।
वृश्चिक-
सकारात्मक-धनागम बना रहेगा।
नकारात्मक-कोई आर्थिक जोखिम न लें।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।  
व्यवसाय-अच्छी स्थिति है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-केसर का तिलक लगाएं। हनुमान जी का दर्शन करें।
धनु-
सकारात्मक-सौम्यता बढ़ेगी। आपका कद बढ़ेगा।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-आर्थिक स्थिति ठीक है।
सेहत-शारीरिक जोखिम बना रहेगा।
उपाय-भगवान शिव के मंदिर में सफेद रंग की कोई वस्तु दान करें।
मकर-
सकारात्मक-कोई नुकसान नहीं होगा। किसी किस्म का जोखिम नहीं है।
नकारात्मक-फालतू के खर्च से परेशान रहेंगे। मन परेशान रहेगा।
प्रेम-मध्यम स्थिति है।
व्यवसाय-ठीक स्थिति चल रही है।
सेहत-मध्यम स्थिति है।
उपाय-भगवान शिव के मंदिर में कुछ दान करें। मां काली को प्रणाम करें।
कुंभ-
सकारात्मक-रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोत बनेंगे आय के। पुराने स्रोत से भी पैसे आते रहेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से भी कुछ समाचार मिल सकता है।
नकारात्मक-क्रोध पर काबू रखें।
प्रेम-अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है।
उपाय-भगवान गणेश की वंदना करें। हरे रंग की कोई वस्तु पास रखें।
मीन-
सकारात्मक-न्यायालय की शरण में जाकर कुछ इंसाफ कराना चाहते हैं तो करवा लीजिए। अच्छा समय है।
नकारात्मक-मानसिक चंचलता पर काबू रखें।
प्रेम-बहुत अच्छी स्थिति है।
व्यवसाय-बहुत अच्छी स्थिति है।
सेहत-अच्छी स्थिति है। बैक बोन की समस्या से थोड़ा परेशान हो सकते हैं।
उपाय-शिवालय में जाकर भगवान शिव को प्रणाम करें और लाल वस्तु पास रखें।

Share To:

Post A Comment: