ग़ाज़ियाबाद : पुनीत माथुर।   विश्व ब्राह्मण संघ जैसे  अंतरराष्ट्रीय संगठन का प्रवक्ता होना किसी के लिए भी गौरव की बात है। गाजियाबाद के लोकप्रिय व जुझारू समाजसेवी बी.के. शर्मा 'हनुमान' को ये गौरव विगत सप्ताह प्राप्त हुआ जब एक प्रेस वार्ता के दौरन संस्था के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित के. सी. पांडे द्वारा संयुक्त रूप से घोषणा कर मनोनयन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा ने कहा कि बी. के. शर्मा 'हनुमान'  के व्यक्तित्व में कर्तृत्व, कर्मठता,  सत्य, तप, सरलता, सहजता,  त्याग, नीतिवान, संत हृदय व  भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए विश्व ब्राह्मण संघ का प्रवक्ता पद का दायित्व दिया गया है। मैं प्रभु श्री भगवान परशुराम के श्री चरणों में प्रार्थना करता हूं कि वह इस दायित्व को पूर्ण निष्ठा से निभाते हुए समस्त कार्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करते रहेंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं कि उन्हें धर्म, अर्थ, काम,  मोक्ष चारों पुरुषार्थ सिद्ध हों। वो  समाजसेवा, राष्ट्रसेवा व विश्व सेवा सदा सर्वदा करते रहें।

इस अवसर पर पंडित मांगेराम शर्मा ने अपने बयान में कहा कि विश्व ब्राह्मण संघ परिवार पूरे विश्व में 'सबका साथ, सबका विश्वास, सबका संस्कार' की भावना से कार्य कर रहा है। संघ ब्राह्मण, गौ, गंगा व भारत की संस्कृति व संस्कृत की रक्षा के लिए संकल्पित विश्व के कल्याण की कामना करता है।

इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के. सी. पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश स्वामी, राष्ट्रीय सचिव शशिकांत शर्मा आदि पदाधिकारियों ने बी. के. शर्मा 'हनुमान' को शुभकामनाएं दीं।
Share To:

Post A Comment: