1. मेष राश‍िफल / Aries Horoscope Today : आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। छात्र अपनी  सफलता से खुश रहेंगे। जॉब चेंज होने की संभावना रहेगी। न्याय और प्रशासन से सम्बद्ध जातकों को सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स और फ़िल्म के व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। किसी नए व्यवसाय के बारे में सोचना प्रारम्भ कर सकते हैं। पीला रंग शुभ है।  बीपी तथा मधुमेह  से कष्ट हो सकता है। माता दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं।
2. वृष राश‍िफल / Tauras Horoscope Today : आप भाग्यशाली हैं क्योंकि आज कई दिनों से लंबित किसी कार्य की परिपूर्णता का समय है। धन के आगमन की व्यवस्था बन सकती है। व्यवसाय  करने वाले उन्नति करेंगे। इंजीनियरिंग और एम बी ए के स्टूडेंट्स अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में छोटी छोटी बातों से तनाव की स्थिति आ सकती है। आई टी और मीडिया फील्ड के जातक भी आशातीत सफलता की प्राप्ति करेंगे। उच्चाधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गो माता को हरा चारा  खिलाएं। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
3. मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आपकी छवि एक कर्मठी व्यक्ति कर रूप में उभरेगी। आज कई दिनों से रुका धन मिल सकता है। जॉब में उन्नति रहेगी। लव लाइफ शानदार रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा। किसी और की बातों को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। रोग वृद्धि  की संभावनाएं रहेंगी। किसी गरीब व्यक्ति को हरे कपड़े का दान पुण्यदायी है। बंगलामुखी मंत्र का जप करें।
4. कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : भावुकता प्रभावी रहेगी। धन तथा प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। टीचिंग, मीडिया और आई टी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे और अपने कार्यों से उच्चाधिकारी को खुश रखेंगे। एम बी ए और ला से संबद्ध  छात्रों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता से खुशी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य से सुख मिलेगा। उदर विकार से थोड़ी परेशान हो सकती है। पीला रंग शुभ है। भाग्य में वृद्धि के लिए भगवान शिव का ध्यान करते रहें। गरीबों में श्वेत वस्त्र का दान करें। 
5. सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। बैंकिंग, मीडिया तथा मार्केटिंग फील्ड में आपके कार्यों सेआपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी प्रिय मेहमान के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का शुभ रंग है लाल। सफेद रंग समृद्धि कारक है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। गाय को पालक खिलाएं।सूर्य को प्रणाम करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें।
6. कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : छात्रों का मन  उपलब्धियों से प्रसन्न रहेगा। ला और प्रबंधन के लोग अपने काम में उन्नति करेंगे। प्रेम के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। आपके दिल की पुकार सुनी जाएगी। जीवन साथी  द्वारा दिया उपहार आपको प्यार से भर देगा। आपकी लव लाइफ आज बहुत अच्छी  रहेगी। आज धन के व्यय  को लेकर चिंतित रहेंगे। सुगर से परेशांनी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। गरीबों में हरा वस्त्र दान करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
7. तुला राश‍िफल / Libra Horoscope Today : आज का दिन प्रत्येक दृष्टिकोंण से सफल रहेगा। धन के आगमन की व्यवस्था बनेगी। कई  समस्याएं हल होंगी। व्यापार में रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। मीडिया और मार्केटिंग में  कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। किसी प्रिय मित्र  का आगमन होगा। अपने कार्यों से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में मधुमेह से परेशानी हो सकती है। नीला और हरा रंग शुभ है। माता दुर्गा का ध्यान करते रहें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें।
8. वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : एम बी ए और इंजीनियरिंग के फाइनल वर्ष के छात्र आज अपने कैरियर को परिश्रम से  नया मोड़ देंगे। आज अपने घर के निर्माण  कार्यों में रुचि लेंगे। धन का व्यय कुछ ज्यादा ही हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहनी चाहिए । दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी से तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न  रहेंगे नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। 
9. धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज व्यस्तता रहेगी। व्यवसाय में अपने कार्यों से आप संतुष्ट  रहेंगे। आई टी, और प्रबंधन  फील्ड के जातकों के लिए  कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी।  लव लाइफ बहुत अच्छा रहना चाहिए। प्यार में दूर से ही सही प्रेमिका के सम्पर्क में रहेंगे। श्वेत रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ रहेगी।  श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।
10. मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : ऊहापोह में रहेंगे। निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है। शनि की साढ़े साती संघर्ष करवाती है। छात्रों को उनकी मेहनत  और काम के प्रति लगन आज सफलता दिलवा सकती है। कई दिनों से रुके कार्य परिश्रम के बाद पूरा करेंगे। आई टी , मार्केटिंग और बैंकिग फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। मेडिकल और एम बी ए के  छात्र सफल रहेंगे। प्रेम में दिल की बात सुनेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर नहीं देंगे। नीला और श्वेत रंग शुभ है। हेल्थ लगभग अच्छी रहेगी । गाय को केला खिलाएं।
11. कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन का आगमन लेकिन व्यय  कुछ ज्यादा ही हो सकता है। मैनेजमेंट और आई टी फील्ड के लोगों के जाब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद  हो सकता है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।  नीला शुभ रंग है । स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।।
12. मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today : इंजीनियरिंग और मेडिकल के विद्यार्थी सफल रहेंगे। बैंकिंग और मीडिया  से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विवाह के प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। जिसको चाहते हैं मन की बात कह दें। एलर्जी से परेशानी हो सकती है।  गाय को गुड़ खिलाएं। धन का आगमन हो  सकता है। स्वास्थ्य  को लेकर प्रसन्न रहेंगे।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ शुभ फलदायी है।
Share To:

Post A Comment: