1. मेष- किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। यात्रा की योजना बनेगी। जॉब में उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आईटी और मीडिया फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती है। सफेद रंग शुभ है।
2. वृष- जॉब में परिवर्तन की दिशा में बढ़ेंगे। छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। जीवनसाथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। हरा रंग शुभ है। खराब स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है।
3. मिथुन- राजनीति में कोई बड़ा उद्देश्य सिद्ध हो सकता है। व्यवसाय में किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी। हरा रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
4. कर्क- आईटी और बैंकिंग के लोगों का आज का दिन संघर्षों भरा रहेगा। लेखन और फिल्म फील्ड के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। लव लाइफ में मन की बात जुबां पे लाने का वक्त है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। सफेद रंग शुभ है। गरीबों में अन्न का दान करें।

5. सिंह- एमबीए और बी. टेक के स्टूडेंट्स अपनी परफार्मेंस से प्रसन्न रहेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। मीडिया, बैंकिंग और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रेम में लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। पीला तथा सफेद रंग शुभ है। श्वास के रोगी सावधानी बरतें।

6. कन्या- संतान की तरफ से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन हर्षित रहेगा। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में बाधाएं आती रहेंगी। श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें।
7. तुला- फिल्म तथा मीडिया से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और बैंकिंग फील्ड में  कार्य करने वाले जातक आज सफल रहेंगे। लव लाइफ में समय की कमी आज आपको परेशान कर सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव है। नीला रंग समृद्धि कारक है। अन्न दान करें।
8. वृश्चिक- आज आपका कोई पुराना मित्र आपकी बहुत सहायता करेगा। छात्र  शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। हृदय के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
9. धनु- छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। आईटी तथा मीडिया के जातक आज अपने कार्यों में संघर्ष के बाद ही सफल रहेंगे। लव लाइफ में समय निकालना आज थोड़ा मुश्किल है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी।
10. मकर- छात्रों को निर्णय लेने में दिक्कत होगी। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। आईटी और बैंकिंग के जॉब में संघर्ष है। आज ऑफिस संबंधी कार्य बड़ी मेहनत के बाद पूर्ण होंगे। पालिटिक्स में किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है। आज स्वास्थ्य खराब  रहेगा। तिल का दान करें।
11. कुंभ- राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन बहुत शुभ रहेगा। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आईटी, मार्केटिंग प्रबंधन और फिल्म से जुड़े जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी। लव लाइफ शानदार होगी। नीला और सफेद आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी रहेगी।

12. मीन- आईटी, मीडिया तथा बैंकिंग में जॉब के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। श्वास के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। आज धन का आगमन होगा। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। खराब स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। पीला रंग शुभ है।
Share To:

Post A Comment: