लोक प्रशासन सभागार लखनऊ विश्वविद्यालयसेमिनार " भ्रष्टाचार की गुलामी से मुक्ति कैसे" के अंतर्गत - मुख्यअतिथि न्याय मूर्ति खेमकरन तथा कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो.एस पी सिंह जी के हाथों वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन अध्यक्षा डॉ रूबी राज सिन्हा और एंकर एंजल प्रवीण हुए सम्मानित                                
 सेमिनार में मुख्यअतिथि न्याय मूर्ति खेमकरन तथा कुलपति लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो.एस पी सिंह सहित एच ओ डी लोक प्रशासन लखनऊ विश्वविद्यालय प्रो.एन एल भारती, डा.आर के मिश्र एच ओ डी राजनीति शास्त्र , श्री महेश चन्द्र द्विवेदी पूर्व पुलिस महानिदेशक, डा.सूर्य कुमार पूर्व पुलिस महानिदेशक होमगार्ड, श्री असीम अरुण अपर महानिदेशक पुलिस, न्याय मूर्ति राम हरि विजय त्रिपाठी , बाबा हरदेव सिंह पूर्व अध्यक्ष पी सी एस एसोसिएशन, श्री विनोद शंकर चौबे से.नि.आई ए एस, श्री ओ.पी.पाठक पूर्व आई ए एस,   श्री सर्वेश चन्द्र द्विवेदी निदेशक राष्ट्रधर्म , डा.गुरमीत सिंह अध्यक्ष यहिया गंज गुरुद्वारा, श्री एन एन पाण्डे प्राचार्य डी ए वी डिग्री कालेज,श्री एस डी शर्मा प्राचार्य के के सी डिग्री कालेज, राष्ट्रीय कवि ज्ञान मिश्रा, राष्ट्रीय कवियत्री व्याख्या मिश्रा सहित मुमताज डिग्री कालेज, शिया डिग्री कालेज, शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय  के आदरणीय माननीय गण कार्यक्रम में शामिल रहे
सेमिनार के आयोजक एवं अध्यक्ष आदरणीय माननीय श्री वीरेंद्र मिश्रा सर जी ने भ्रष्टाचार की गुलामी से मुक्ति कैसे नामक सेमिनार में मंच संचालन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की यंगेस्ट एंकर एंजल प्रवीण को दी - इसी के साथ आदरणीय अतिथि गणों के साथ एक मंच पर करीब 50 लोगों को सम्मानित भी किया गया जो लोग विभिन्न क्षेत्रों से समाज के कार्यों में लगे हुए हैं जिसके अंतर्गत डॉक्टर रूबी राज सिंहा और इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा को भी सामाजिक कार्य में योगदान करने हेतु सम्मानित किया - ,   साथ ही एंजल प्रवीण को उत्कृष्ट मंच संचालन करने के लिए कुलपति और न्यायमूर्ति के हाथों सम्मानित कराया गया, :  इसके अलावा मंचासीन न्यायमूर्ति कुलपति और अन्य आदरणीय गणों को डॉक्टर रूबी राज सिन्हा और श्री आदरणीय वीरेंद्र मिश्रा सर जी के हाथों सम्मान करने का सुनहरा अवसर मिला
Share To:

Post A Comment: