जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि युवा रचनाकारों (18 से 31 वर्ष) को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उ0प्र0 हिन्दी संस्थान द्वारा कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित है। उन्होने बताया कि कहानी/कविता/निबन्ध लिख कर तीन प्रतियों में कम्प्यूटर टाइप ए4 आकार में भेजनी होंगी। कहानी अधिकतम 2500 शब्द, निबन्ध वर्तमान परिपेक्ष्य में महात्मा गाॅधी की प्रासंगिकता विषय पर केन्द्रित होगा, जो अधिकतम 2500 शब्द का होगा। कहानी/कविता भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक मूल्यों पर केन्द्रित होनी चाहिए। कहानी/कविता/निबन्ध पर शीर्षक के अतिरिक्त लेखक का नाम व पता अंकित नही होना चाहिए। अलग पृष्ठ पर कहानी/कविता/निबन्ध के शीर्षक के साथ प्रतियोगी का नाम, पता, दूरभाष संख्या सहित हाई स्कूल प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी प्रोत्साहन डाॅ0 अमिता दुबे के दूरभाष संख्या 9455004793 पर सम्पर्क कर सकते है। प्रविष्टियां निदेशक, उ0प्र0 हिन्दी संस्थान, राजर्षि पुरूषोत्तमदास टण्डन हिन्दी भवन, 6 महात्मा गाॅधी मार्ग लखनऊ के पते पर भेजी जायेगी। 
उन्होने बताया कि प्रविष्टि भेजने की अन्तिम तिथि 19 जुलाई 2019 है। प्रविष्टि के लिफाफे पर कहानी/कविता/निबन्ध प्रतियोगिता लिखना अनिवार्य होगा। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रू0 7000/-, द्वितीय पुरस्कार रू0 5000/- व तृतीय पुरस्कार रू0 4000/- तथा सांत्वना पुरस्कार (संख्या दो) रू0 2000/- प्रदान की जायेगी।
Share To:

Post A Comment: