रामप्रकाश राठौर ब्यूरो प्रमुख हरदोई
हरदोई, , स्वाधार गृह से गायब नही थी महिलाएं, बल्कि प्राप्त सूची में नाम फर्जी थे, जिसकी जाॅच के आदेश दे दिये गये है।  
इस खबर को कतिपय समाचार पत्रों में ‘स्वाधार गृह से 19 महिलाए गायब‘ शीर्षक से प्रकाशित किया गया है, जो कि निराधार है। इस सम्बन्ध में स्पष्ट करना है कि  आयशा ग्रामोद्योग द्वारा बेनी गंज कस्बे में महिलाओं को स्वरोजगार हेतु  प्रशिक्षण देने के लिए बेनीगंज कस्बे में स्थित स्वाधार गृह का जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा गत दिवस आकस्मिक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान 21 पंजीकृत महिलाओं में 02 महिलाएं ही मौके पर मौजूद पायी गई थी। शेष अपात्र महिलाओं के नाम फर्जी तरीके से सूची में अंकित किये गये थे। कोई भी महिला गायब नही थी, फर्जी सूची तैयार की गई थी। संभवतः यह महिलाएं आस-पास के गाॅवों की है जिनके पते सूची में डाले गये है जिसकी जाॅच के आदेश एवं संस्था के विरूद्व कार्यवाही किये जाने के निर्देश भी निर्गत किये जा चुके। 
जिलाधिकारी ने बताया है कि आयशा ग्रामोद्योग समिति पिहानी के संस्थापक/अधीक्षिका के खिलाफ 420, 467, 468, 491, 477-ए एवं 465 की धाराओं में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। 
Share To:

Post A Comment: