गोरखपुर (K5 News)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान पर होने वाली जनाक्रोश रैली जनता की आवाज बनेगी। केंद्र की भाजपा सरकार 2014 से देश की जनता को धोखा दे रही है। सरकार के खिलाफ पूरे देश में आवाज बुलंद हो रही है। हर साल दो करोड़ नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन रोजगार तो मिला नहीं उल्टे नोटबंदी और जीएसटी के कारण लाखों लोगों की नौकरी चली गई। राजबब्बर जनाक्रोश रैली को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने गोरखपुर पहुंचे थे। ने पत्रकारों ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर विफल होने के बाद सरकार समाज को बांटने की कोशिश में लगी हुई है। भाजपा का नारा था बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लेकिन भाजपा के नेता ही नारे के विपरीत कार्य कर रहे हैं। उन्नाव कांड के आरोपी विधायक को बचाने का प्रदेश सरकार ने पूरा प्रयास किया। यहां तक की पीडि़ता के पिता की पीटकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान तबाह हो गया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता 2019 का इंतजार कर रही है ताकि ऐसी जनविरोधी सरकार को हटाया जा सके। अब तो जनता खुलकर सरकार की बुराई कर रही है। इससे यह लग रहा है कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होगी। 
Share To:

Post A Comment: