लखनऊ (K5 News )। एसआइटी ने जल निगम भर्ती घोटाले में सपा सरकार के पूर्व मंत्री आजम खान सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया। उल्लेखनीय है सपा शासनकाल में जल निगम भर्ती में घोटाला होने का आरोप है। उस समय उत्तर प्रदेश के जल निगम में 1300 भर्तियों की गई थी। इनमें अनियमितता के चलते मामले की जांच स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआइटी) को सौंपी गई थी। घोटाला अखिलेश सरकार में हुआ था। जिसके तहत मामले में तत्कालीन जल निगम अध्यक्ष आजम खान का भी नाम जुड़ा था। इसी के चलते जल निगम भर्ती घोटाले में एसआइटी द्वारा आजम खान को नोटिस जारी कर तलब भी किया गया था। आजम खान को 22 जनवरी बयान दर्ज करवाने पड़े। मामले में आज़म के करीबी रहे रिटायर्ड आईएएस और पूर्व नगर विकास सचिव एसपी सिंह के बयान पहले ही दर्ज़ कर चुकी है। आज़म के तत्कालीन ओएसडी आफ़ाक के भी बयान दर्ज़ हो चुके हैं। ज्ञात हो कि, आजम खान पर भर्ती के दौरान अनियमितता का आरोप था। इसी क्रम में बीते 22 सितम्बर को एसआइटी ने राजधानी स्थित जल निगम मुख्यालय में छापामारी भी की थी। 
Share To:

Post A Comment: