सीतापुर.देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि‍ घर-घर शौचालय हो। लोग घर के बाहर खासकर महिलाएं खुले में शौच के लिए न जाए। इसके ल‍िए उन्होंने स्वच्छ भारत अभ‍ियान की शुरुआत की। इसके बावजूद सीतापुर ज‍िले में दल‍ितों का एक ऐसा गांव हैं, जहां के लोग शौचालय से महरूम हैं। आज भी यहां की मह‍िलाएं और पुरुष शौच के ल‍िए खेतों में जाते हैं। बताया जाता है क‍ि यहां के अध‍िकतर ऐसे लोग हैं जो अभी तक शौचालय देखे भी नहीं हैं। आगे पढ़‍िए क्या कहते हैं गांव के लोग...

-मामला सीतापुर मुख्यालय से 30 क‍िमी दूर प‍िसावा ब्लॉक स्थ‍ित पुल्हर‍िया गांव का है। इस गांव में लगभग 130 घर हैं। यहां की आबादी 1326 है। ज‍िसमें 900 के करीब दलित बिरादरी के लोग रहते हैं।
-इतनी बड़ी आबादी होने के बावजूद इस गांव में आज तक एक भी शौचालय नहीं बना है। यहां महिलाएं और पुरुष शौच के ल‍िए खेतों में जाते हैं। महिलाओं के साथ कोई घटना न हो, इसके लिए मह‍िलाएं झुंड बनाकर शौच के ल‍िए जाती हैं।
-मह‍िलओं की मानें तो उन्होंने आज तक शौचालय नहीं देखा है क‍ि कैसा होता है। यहां तक क‍ि अध‍िकतर मह‍िलाओं को देश के पीएम और प्रदेश के सीएम तक का नाम मालूम नहीं है।
-लोगों का कहना है क‍ि शौचालय न होने की वजह से उनके यहां जल्दी र‍िश्ते भी नहीं आते। कई बार तो शादी ठीक होने के बाद भी कट जाती है।
क्या कहते हैं गांव के लोग
-गांव के एक बुर्जुग पूर्व प्रधान शिव चरण ने बताया, ''मैंने अपने कार्यकाल में महिलाओं के लिए 20 साल पहले ईंट की चारदीवारी वाले 1 छोटा-सा सार्वजनिक शौचालय अपने पैसों से बनवाया था, जो 15 साल पहले ही पूरी तरह टूट चूका है।''
-''अब वो जंगल की शक्ल में है। उसके बाद से आज तक न यहां कोई सरकारी योजना का लाभ मिला और न ही कोई शौचालय बनवाया गया।''
-वहीं, एक अन्य पूर्व प्रधान राम सागर ने बताया, ''मेरे कार्यकाल में पैसा तो आया था, लेकिन उस पैसे को दूसरी ग्राम सभा में ट्रांसफर कर दिया गया। काफी प्रयास किया, लेक‍िन कुछ नहीं हुआ।''
-''करीब 50 साल हो गए इस गांव में शौचालय की शक्ल किसी ने नहीं देखी और न ही कभी कोई विकास हुआ। गांव की मह‍िलाएं और पुरुष शौच के ल‍िए बाहर खेतों में ही जाते हैं।
क्या कहते हैं अध‍िकारी
-सीतापुर के मुख्य विकास अधिकारी देव कृष्ण त‍िवारी (CDO) ने कहा, ज‍िले के सभी गांवों में शौचालय बनवाए जा रहे हैं। जल्दी ही लक्ष्य पूरा होगा। लेकिन जब उनको पल्हर‍िया गांव के बारे में बताया गया तो वो चौंक गए। उन्होंने एक टीम भेज कर जांच के बाद विकास की बात कही।
Share To:

Post A Comment: