K5 न्यूज़
एक और जहां भारत करोना जैसी महामारी से लड़ रहा है! वही दूसरी ओर सूर्य देवता अपना प्रचंड रूप दिखा रहे हैं! और गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है! जिससे समान जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। इंसान, जानवर, पशु, पक्षी सब गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। सड़कों पर दोपहर होते ही सन्नाटा छा जाता है। एक और लॉकडॉउन दूसरी ओर गर्मी से लोग अपने घरों में ही रहने को विवश हैं। ग्रामीण इलाकों में भी गरम तेज हवाओं का खेल चालू है। जिससे लोग अपने ज़रूरी काम नहीं कर पा रहे। महामारी की वजह से लोग मास्क लगाकर घरों से निकल रहे हैं। वहीं गर्मी की वजह से उनको सांस लेने में तकलीफ हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन- चार दिन इसी प्रकार रहेंगे उसके उसके बाद ही कुछ राहत की संभावना है।
संवाददाता
सय्यद फहद अहमद
Post A Comment: