K5 न्यूज़
आगरा, ताजगंज के गांव श्यामो में शनिवार सुबह एक खेत में युवक और युवती के शव फंदे पर लटके देखकर सनसनी फैल गयी।ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स मौके पर पहुंच गया। दोनों पास के गांव के रहने वाले थे। शुक्रवार की रात से घरों से गायब थे। युवक एक स्कूल में शिक्षक है। मामला प्रेम संबंधाें का बताया जा रहा है।

घटना आज सुबह लगभग सात बजे की है। श्यामो गांव के कुछ युवक रोज की तरह खेतों की ओर दौड़ लगाने के लिए गए थे। वहां पर एक खेत पेड़ पर युवक-युवती के शव फंदे पर लटका देखकर इसकी जानकारी गांव के लोगों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। दोनों ने एक ही रस्सी से फंदा लगाया था। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव फंदे से उतारे, फोरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया। इस बीच खुदकशी करने वाले युवक-युवती के स्वजन भी उन्हें तलाशते हुए वहां पहुंच गए।

इंस्पेक्टर अनुज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त मान सिहं (25 वर्ष) पुत्र सत्यभान के रूप में हुई है। वह ताजगंज के ही गांव बुढ़हरा का रहने वाला था। युवती 18 वर्ष भी उसी गांव की रहने वाली है। स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मान सिंह और युवती शुक्रवार की रात से घर से गायब थे।परिवार के लोग दोनों की तलाश कर रहे थे। मान सिंह गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। वह शादीशुदा और एक बच्चे का पिता है। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम संबंधों का बताया जा रहा है। सीओ सदर विकास जायसवाल ने बताया प्रेमी-प्रेमिका की मौत की जांच की जा रही है।

खुदकशी या साजिश

मौके पर जुटे ग्रामीणों में फंदे पर लटकी मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश को देखकर तरह-तरह की चर्चाएं थीं। ग्रामीण खुदकशी के पीछे साजिश की आशंका जता रहे थे। मौके पर पहुंची फाेरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई चीजें एकत्रतित कीं। पुलिस का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया खुदकशी का है।पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, इससे मौत का कारण का स्पष्ट हो जाएगा।
रिपोर्ट
नरेन्द्र सिंह गुजर्र
Share To:

Post A Comment: